top of page

Deepti Singh

मेरा नाम दीप्ती सिंह है। मैं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की निवासी हूँ। मैंने मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) किया है। मैंने SIDART NGO में 17 वर्षों तक कार्य किया है।

 

Summary - प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक विकास से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की गई। सर्वप्रथम विभिन्न सेमिनारों एवं बैठकों की तैयारियों में योगदान दिया गया, जिसमें सेमिनार हेतु रिहर्सल में भाग लेना, अल्बर्ट हॉल में आयोजित बैठक में उपस्थिति दर्ज कराना तथा सेमिनार संबंधी पत्राचार एवं रिपोर्ट लेखन कार्य शामिल रहे। डॉ. वोल्कर बाउर को सेमिनार संबंधी जानकारी प्रेषित करने हेतु पत्र तैयार किया गया तथा संस्था के प्रोफाइल एवं गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण भी तैयार किया गया।

नरेगा (NREGA) विषयक सेमिनार हेतु रामपुरा unti ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया तथा सेमिनार की संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार की गई। सेमिनार के लिए एक्सपोज़र विज़िट, नरेगा एवं संसाधन विकास एवं उपयोग (RDU) कार्यक्रमों से संबंधित वीडियो क्लिप्स का संकलन एवं संपादन कार्य भी किया गया। बड़े सेमिनार के लिए मंच संचालन (Compeering) भाषण तैयार करने में सहयोग प्रदान किया गया।

संस्था के विभिन्न परियोजनाओं जैसे HSF, ARD Action, Apollo Clinic Project तथा Project Teach India पर कार्य किया गया। परियोजनाओं की समीक्षा, योजना निर्माण एवं फंडरेज़िंग संबंधी चर्चाओं में भाग लिया गया। Project Teach India के संबंध में रूना मैडम के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को समझा गया। 

सामुदायिक एवं सामाजिक मुद्दों पर प्रस्तुतीकरण तैयार करने में सहयोग दिया गया। Dynamic Society विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति निर्माण में सहायता प्रदान की गई। Apollo Clinic परियोजना से संबंधित दस्तावेजों का पुनः अध्ययन एवं संशोधन किया गया तथा एक्सपोज़र विज़िट हेतु प्रश्नावली तैयार की गई। इसके अतिरिक्त "Lost Spring" विषय पर प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया। 

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं सामुदायिक सहभागिता को समझने हेतु दादिया, बिलवा, वाटिका, मुहाना, रामपुरा, गोनर, देवरिया, भांबोरिया, आवणिया एवं दांतली सहित विभिन्न गांवों एवं पंचायतों का भ्रमण किया गया। इन भ्रमणों के दौरान स्थानीय समस्याओं, विकास योजनाओं एवं पंचायत स्तर पर संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

भांबोरिया पंचायत में सूचना का अधिकार (RTI) विषयक बैठक में सहभागिता की गई तथा दांतली पंचायत की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का अध्ययन किया गया। भापुरा गांव में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेकर महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गईं। 

स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं के अध्ययन हेतु ANM स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया गया। इन संस्थानों के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा गया।

Learning outcome-  संपूर्ण प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिपोर्ट लेखन, दस्तावेज़ीकरण, प्रस्तुतीकरण निर्माण, सामुदायिक सहभागिता, परियोजना प्रबंधन, संचार कौशल तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के अध्ययन से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया गया।

Apollo Clinic में मेरी शुरुआत ऐज ए क्लिनिक इंचार्ज के पद से शुरूआत हुई जिससे परामर्श कौशल (Counselling Skills), संवाद कौशल (Communication Skills) एवं क्लाइंट हैंडलिंग की क्षमता विकसित हुई।

UNICEF के साथ मां Programme में कार्य करते हुए बाल एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रमों की समझ विकसित हुई।

S4.jpg

Quick Links

About

Join Sidart

Our Projects 

Gallery 

News

Collaborations

Contact

Logo .png

4-KHA-17, Jawahar Nagar, Jaipur-302004, Rajasthan, INDIA

Email: sidartngo98@gmail.com  |   Phone: +91 141 2650894 / 9829215633 Non-profit Organisation : 23/Jaipur/1998-99  |   FCRA - 80G / CSR - 12AA

Regional Office Central
202, Haakim Arcade,

Coffee House Square, Dharampeth
Nagpur-440010, Maharashtra

Regional Office East
9 Albert Road, Civil Lines,
Prayag Raj, UP

 

Dr. Anju Dubey 

Mobile : 9415649002

Dr. T Nagendra Swami 

Regional office South
VIP, Villages in Partnership,
Mehboob Nagar,
Telangana

 

©SIDART. All Rights Reserved (Terms of Use)

Developed and Managed by Image India Inc.

bottom of page