top of page
1.jpg

में आन्या मैंने SIDART NGO में अपनी इंटर्नशिप के दौरान सामाजिक विकास, सामुदायिक सहभागिता, शोध एवं दस्तावेज़ीकरण, सोशल मीडिया प्रबंधन, प्रशिक्षण सामग्री तैयार करने तथा जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य किया। इस अवधि में मुझे NGO की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिला। मैंने फील्ड विजिट, रिपोर्ट लेखन, डिजिटल कंटेंट निर्माण, प्रशासनिक कार्यों, केस डॉक्यूमेंटेशन तथा समुदाय एवं संस्थानों के साथ समन्वय जैसे अनेक कार्यों में योगदान दिया, जिससे सामाजिक कार्य के व्यावहारिक पक्ष को समझने और अपनी व्यावसायिक क्षमताओं को विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

 

Activities- इंटर्नशिप के दौरान मैंने SIDART NGO के Instagram Handle के लिए कंटेंट डेवलपमेंट में सहयोग किया और सुझाव दिए।

जवाहर नगर कच्ची बस्ती का फील्ड विजिट कर समुदाय के लोगों से बातचीत की तथा पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत समस्याओं का अध्ययन किया और उनसे संबंधित रिपोर्ट तैयार की।

 विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं कार्यालयीय दस्तावेज़ों के प्रबंधन में सहयोग किया।  के लिए Testimonial Reels रिकॉर्ड, संपादित एवं प्रकाशित कीं तथा Upcoming Events, Digital Literacy, CSR तथा POSH विषयों से संबंधित पोस्ट एवं सोशल मीडिया सामग्री तैयार कर प्रकाशित करने में सहयोग किया।

मैंने गत वर्ष Symbiosis Pune से आई हुई इंटर Ayesha की हस्तलिखित लॉग फाइल के आधार पर उनकी Internship Documentation तैयार की।

 

 POSH (Prevention of Sexual Harassment) समिति के गठन, उसके महत्व तथा समिति न होने पर कानूनी दंड से संबंधित जानकारी तैयार की।

SIDART NGO द्वारा POSH समिति के गठन में सहायता प्रदान करने संबंधी संदेश भी तैयार किए।

POSH विषय पर प्रस्तुति (Presentation) बनाई।

 Digital Literacy कार्यक्रम के लिए Reel की योजना बनाई एवं शूटिंग में सहयोग किया।

 

 डॉ. प्रमिला मैम का वीडियो रिकॉर्ड कर उसका संपादन किया।

 

इसके अतिरिक्त मैंने SIDART Training Module (Seminar for Awareness Generation and Assessment of MGNREGA) का अध्ययन किया।

 

वर्ष 2021 में लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा केंद्र में आयोजित Road Safety Session की संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार की, LinkedIn एवं Instagram के लिए कंटेंट तैयार किया, CSR कार्यक्रम में भाग लिया, Case Report, Project Report एवं Brief Report तैयार कीं।

 

कार्यालय की फाइल कैबिनेट एवं दस्तावेज़ों को व्यवस्थित किया तथा आवश्यकता अनुसार कई दिनों तक Work From Home के माध्यम से सोशल मीडिया, रिपोर्ट लेखन एवं डिजिटल दस्तावेज़ीकरण का कार्य भी किया।

 

Outcomes - इस इंटर्नशिप के दौरान मुझे NGO के प्रशासनिक एवं प्रबंधन कार्यों की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई। मेरी रिपोर्ट लेखन, केस डॉक्यूमेंटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, प्रस्तुति निर्माण तथा दस्तावेज़ीकरण की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

 

सोशल मीडिया प्रबंधन, डिजिटल कंटेंट निर्माण, Reel Editing, Instagram एवं LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर संस्थागत प्रचार-प्रसार करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

 

 फील्ड विजिट के माध्यम से समुदाय की समस्याओं को समझने, लोगों से प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा उनकी आवश्यकताओं का विश्लेषण करने का अवसर मिला।

 

POSH अधिनियम, CSR, MGNREGA, डिजिटल साक्षरता एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर कार्य करने से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की योजना एवं संचालन की समझ विकसित हुई।

 

साथ ही टीमवर्क, समय प्रबंधन, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा समस्या-समाधान की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसने मुझे एक अधिक दक्ष, जिम्मेदार एवं संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

*PS:यह विवरण (Write-up) इंटर्नशिप पूर्ण होने पर Aanya द्वारा SIDART कार्यालय में हस्तलिखित रूप में प्रस्तुत की गई लॉग फ़ाइल के आधार पर तैयार किया गया है।

Volunteership @ SIDART

Aanya malpan

Aanya malpan_edited.jpg

SHARE THE EXPERIENCE

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok

Quick Links

About

Join Sidart

Our Projects 

Gallery 

News

Collaborations

Contact

Logo .png

4-KHA-17, Jawahar Nagar, Jaipur-302004, Rajasthan, INDIA

Email: sidartngo98@gmail.com  |   Phone: +91 141 2650894 / 9829215633 Non-profit Organisation : 23/Jaipur/1998-99  |   FCRA - 80G / CSR - 12AA

Regional Office Central
202, Haakim Arcade,

Coffee House Square, Dharampeth
Nagpur-440010, Maharashtra

Regional Office East
9 Albert Road, Civil Lines,
Prayag Raj, UP

 

​

Dr. Anju Dubey 

Mobile : 9415649002

Dr. T Nagendra Swami 

Regional office South
VIP, Villages in Partnership,
Mehboob Nagar,
Telangana

 

​

©SIDART. All Rights Reserved (Terms of Use)

Developed and Managed by Image India Inc.

bottom of page